पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसंतकबीरनगर में बीए की छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। यहां पर चार युवकों ने 17 वर्षीय छात्रा को पहले पीटा, फिर बंधक बनाकर दरिंदगी की। मां को लड़की बेहोशी की हालत में मिली है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालत गंभीर बताई गई है। मौके पर एसपी सोनम कुमार भी पहुंचे थे। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हालांकि, अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
मां के शोर मचाने पर भागे आरोपी
यह मामला धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव की एक 17 साल की लड़की बुधवार की रात शौच के लिए खेत गई थी। यहां पर घात लगाकर चार युवक बैठे थे। उसे पीछे से पकड़ लिया। नाबालिग ने इसका विरोध किया, तो उसे जमकर पीटा। इसके बाद हाथ पैर रस्सी से बांधकर दरिंदगी की।
काफी समय बीत जाने के बाद किशोरी घर नहीं पहुंची। उसकी मां बेटी को चिंता हुई तो वह खोजते हुए खेत तक पहुंची। मां ने बेटी के साथ युवकों की शर्मनाक हरकत को देख शोर मचाया। इस पर आरोपी लड़की को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। तब तक गांव के लोग भी जुट गए।
परिजन लड़की को सीएचसी हैंसर ले गए। जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर लिया है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। पिता मजदूरी करते हैं।
एसपी बोले-आरोपियों की जल्द होगी गिरफ्तारी
एसपी सोनम कुमार ने कहा, ''मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।''
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.