पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसंतकबीर नगर में लोकसभा की दो सीटों पर उपचुनाव में आजमगढ़ और रामपुर में भाजपा को बड़ी जीत मिली है। जिससे संतकबीरनगर के साथ पूरे उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। जगह-जगह एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई जा रही है। धनघटा में विधायक गणेश चौहान ने मिठाई खिलाकर सभी बधाई दी है। वहीं बखिरा में पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल ने कार्यकर्ताओं के साथ खुशी का इजहार किया है।
आपको बता दें समाजवादी पार्टी के मजबूत किला आजमगढ़ और रायपुर दोनों ध्वस्त होने से भाजपा को मजबूती मिली हैं। एक जगह से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जीते थे, अब भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ और दूसरी जगह आजम खान के सीट पर भाजपा प्रत्याशी घनश्याम लोधी ने इस उपचुनाव में सपा का किला ढहा दिया है।
जिससे भाजपा का झंडा बुलंद हुआ है। धनघटा से भाजपा विधायक गणेश चौहान ने आजमगढ़ के उपचुनाव में लगातार भाजपा प्रत्याशी निरहुआ को जिताने के लिए ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार कर हर वर्गों में अपनी ताकत झोंक दी थी।
विधायक गणेश चौहान बोले- ये नतीजे 2024 चुनाव का ट्रेलर हैं
जिसका परिणाम आज लोग अपने अपने ही जगहों पर बैठकर खुशी मनाकर लोगों को बधाइयां दे रहे हैं। विधायक गणेश चौहान ने कहा कि 2024 का यह तो ट्रेलर है पिक्चर अभी बाकी है। क्योंकि प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में देश और प्रदेश उन्नति की तरफ आगे बढ़ रहा है, जहां बिना भेदभाव और जाति मजहब से ऊपर उठकर एक समान विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह जीत लोकतंत्र और राष्ट्रीय विचारधारा की जीत है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.