पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंघनघटा थाना क्षेत्र के तुर्कवालिया नायक गांव में मंगलवार को मगरमच्छ देखा गया। जिसके बाद गांव में अफरा तफरी का माहौल हो गया। इसके बाद मामले की सूचना पर पहुंची प्रशासन और वन विभाग को दी गई। वन कर्मियों ने उसे पकड़ कर वापस सरयू नदी में छोड़ दिया गया।
सरयू नदी से भोजन की तलाश में एक मगरमच्छ मंगलवार को तुर्कवालिया गांव पहुंच गया था। जिसे देखकर ग्रमीणों में हड़कंप मच गया। गांव में काफी देर तक वहां अफरा - तफरी का माहौल रहा। इसी बीच सूचना पर पहुंचे एसडीएम डॉ. रविंद्र कुमार, तहसीलदार रत्नेश त्रिपाठी पुलिस व वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से उसे पकड़वाकर सरयू नदी में छोड़ दिया गया।
गांव में हो गया था दहशत का माहौल
ग्राम प्रधान तुरकौलिया नायक वीरेंद्र यादव ने बताया कि मगरमच्छ के गांव में आ जाने से गांव में दहशत का माहौल हो गया था। हालांकि मगरमच्छ द्वारा कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया। यदि सही समय पर प्रशासन नहीं पहुंचता तो कोई भी हादसा हो सकता था। वन कर्मियों और ग्रामीणों के सहयोग से मगरमच्छ को सरयू नदी में छुड़वा दिया गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.