पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर बयान दिया है। इस पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। उन्होंने कहा, "ज्ञानवापी परिसर में कोई शिवलिंग नहीं है। यह सरकार का एक प्रोपेगेंडा है। पहले तो बाबरी मस्जिद का मामला था। उसमें हमारे साथ नाइंसाफी हुई। बाबरी मस्जिद हमसे छीन ली गई।"
उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद की जगह राम मंदिर बना दिया है। अब ज्ञानवापी का मामला सामने हैं। कोई मुसलमान मस्जिद बनाएगा तो वह अल्लाह रसूल के खिलाफ काम क्यों करेगा। इस्लाम मूर्ति पूजा के लिए मना करता है। वो सिर्फ यही कहता है अल्लाह की इबादत करो, जिसने हमें पैदा किया है।"
हिंदुस्तान को तबाह करने की साजिश
उन्होंने कहा कि मस्जिद को किसी की जमीन पर जबरन कब्जा करके नहीं बना सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो मस्जिद में नमाज नहीं होती है। इसके बावजूद भी यह कहना कि ज्ञानवापी में हौज में शिवलिंग है। यह बिल्कुल गलत और झूठ है। यह सरकार का प्रोपेगैंडा है। यह माहौल को बिगाड़ने की बात की जा रही है। हिंदुस्तान को तबाह करने की बात की जा रही है। इसलिए अगर हम इन्हीं बातों में उलझे रहे। नफरत की आग को नहीं बुझाया तो मुल्क झुलस जाएगा। सारे जिम्मेदार मुसलमान और हिंदुस्तान के लोगों को मिल बैठकर रास्ता निकालना चाहिए।
मुसलमानों के खिलाफ साजिश रची जा रही है
वहीं, सपा सांसद ने मदरसों को अनुदान न देने से योगी सरकार के फैसले पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यदि मदरसों में कहीं कोई गलत काम हो रहा है। तो जांच करके उसमें सुधार किया जाना चाहिए। मुसलमान तालीम हासिल न कर सके। इसलिए यह प्रोपेगेंडा चलाया जा रहा है। यह सब एक साजिश का हिस्सा है। हर मुल्क में सबसे जरूरी काम तालीम का है। बिना तालीम के मुल्क नहीं चल सकता।
नए-नए प्रोपेगेंडा चल रहे हैं
उन्होंने कहा कि हमारे पास डॉ. भीमराव अंबेडकर का कानून मौजूद है। उसके तहत काम नहीं होता है। नए-नए मुद्दे और नए-नए प्रोपोगंडे चलाया जा रहा है। शहरों के नाम बदले जा रहे हैं। इससे तरक्की नहीं होगी। हमें अपने मुल्क को बचाना है। सरकार को इन कामों में दखल देना चाहिए। सारे हिंदू और मुस्लिम भाइयों को सामने आना चाहिए। देश को बचाने की बात करनी चाहिए। मुसलमानों की हर मस्जिद को गलत नजर से देखा जा रहा है।
आजम खान पर नाइंसाफी हो रही है
सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि आजम खान के साथ नाइंसाफी हो रही है। 2 साल जेल के अंदर बीत चुके हैं। लगभग सभी मुकदमों में उन्हें जमानत मिल चुकी है। जेल से बाहर आने में लगातार रुकावटें पैदा की जा रही है। आजम को जमानत देकर जेल से छुट्टी दे देनी चाहिए।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.