पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसंभल के असमोली थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस की गोतस्करों से मुठभेड़ हुई है । जवाबी फायरिंग में एक गोतस्कर गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने तीन गोतस्करों को अवैध शस्त्र,गोवंश और तमंचों के साथ गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ सहित आधा दर्जन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शुरू की घेराबंदी
असमोली थाना प्रभारी करम सिंह पाल मंसूरपुर माफी ककराली गांव के मार्ग पर गश्त पर थे। इस दौरान गोतस्करों की जानकारी मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी शुरू की। सीओ जितेंद्र कुमार कई थानों का पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। बछड़े के साथ पकड़े जाने पर गोतस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक गोतस्कर चांद गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने मौके से भागने की कोशिश कर रहे 2 गो तस्कर मोहसीन और कासिम को भी दबोच लिया। तीनों ने तीन तमंचे भी बरामद हुए हैं।
मौके पर पहुंचे आलाधिकारी
मुठभेड़ की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने सीओ जितेंद्र कुमार और असमोली थाना प्रभारी कर्म सिंह पाल से मुठभेड़ की जानकारी ली।
तीन गोतस्कर गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि गोतस्करी रोकने के लिए पुलिस पेट्रोलिंग कर रही है। गश्त के दौरान मोहसिन कासिम और चांद तीनों गोतस्कर बछड़े के साथ पकड़े गए है। जवाबी फायरिंग में एक गोतस्कर चांद गोली लगने से घायल हो गया। 2 साथी सहित तीन गोतस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.