पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसंभल में समाजवादी पार्टी के सांसद डॉक्टर शफीक उर रहमान वर्क से मिलने पहुंचे पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी। वहां उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए। उसे देश को तोड़ने वाली सरकार बताई। साथ ही कहा कि प्रियंका गांधी अकेले सरकार को नहीं हरा पाएंगी। अन्य सभी दलों को सपा के साथ आना चाहिए। जो लोग इस मुल्क को बर्बाद कर रहे हैं और बांट रहे हैं, इंसानियत को बर्बाद कर रहे हैं उनको हराना चाहिए।
प्रियंका अकेले भाजपा को नहीं दे सकती मात
उन्होंने प्रियंका गांधी को समर्थन देते हुए कहा कि वह यूपी में अच्छा काम कर रही है। और भी ज्यादा अच्छा काम करेंगी यह खुशी की बात है। लेकिन कांग्रेस अभी इस मुकाम पर नहीं है कि अकेली भाजपा को हरा पाएगी। अखिलेश यादव प्रियंका गांधी और अन्य राजनीतिक दलों को इकट्ठा होकर एक एग्रीमेंट करके बीजेपी को हराना चाहिए। मेरा मकसद भाजपा को रोकना है। जिसने मुल्क को बर्बाद कर दिया है।
ओवैसी को बताया भाजपा का दलाल
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में असदुद्दीन ओवैसी की लगातार बढ़ती सक्रियता पर टिप्पणी की है। कहा कि जितने पैसे भाजपा से मिलते है। उतनी ही वो रैलियां करते हैं। वह भाजपा के दलाल है और चाहते हैं कि भाजपा ही जीते। अजीज कुरैशी ने एआईएमआईएम का इतिहास भी बताया।
घर जलाकर हिंदू धर्म की आत्मा को जख्मी किया है
पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने सलमान खुर्शीद की किताब को लेकर उनके घर पर भी आगजनी पर भी बोला। कहा कि जिन लोगों ने सलमान खुर्शीद के घर पर आगजनी और हमला किया। वह हिंदू धर्म के लिए शर्म की बात है। ऐसा करके हिंदू धर्म की आत्मा को जख्मी किया है। आगजनी पत्थरबाजी और आगजनी करना यह हिंदू धर्म का अपमान है।
अखिलेश यादव के चिलमजीवी बयान को ठहराया सही
अखिलेश यादव के चिलमजीवी वाले बयान का समर्थनत करते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने इसमें गलत क्या कहा है। बल्कि बिल्कुल सही कहा है। दुष्परिणाम तो यह पूरा देश भुगत ही रहा है। देश में लोकतंत्र खत्म हो रहा है।
पाकिस्तान और नाइजीरिया सा हो जाएगा हाल
अजीज कुरैशी ने पीएम मोदी और सीएम योगी पर निशाना साधते हुए हिंदुस्तान की तुलना पाकिस्तान और नाइजीरिया से कर दी। कहा कि मोदी और योगी ने देश को बर्बाद कर दिया है। इंसानियत और मानवता को बांट दिया है। दोनों ने हमारी विचारधारा है और परंपराओं को बांट कर रख दिया है। लेकिन अगर ऐसा होने से नहीं रोका गया। तो संसार खत्म हो जाएगा। जो हाल आज पाकिस्तान और नाइजीरिया का है वही हाल इस देश का हो जाएगा।
मेरे टुकड़े होने पर भी बोलूंगा
पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने सीएम योगी पर भी निशाना साधा। कहा कि पूरी कुरैशी बिरादरी को रोजगार यह दूसरे तरीकों से बर्बाद करके रख दिया है। लेकिन अगर मेरे टुकड़े कर दिए जाएंगे। तब भी मैं अपनी बात कहता रहूंगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.