पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसंभल के डीएम संजीव रंजन ने सोमवार को बहजोई में स्थित कई सरकारी दफ्तरों का औचक निरीक्षण किया। डीएम के औचक निरीक्षण में कई दफ्तर बंद मिले, तो कई दफ्तरों के कर्मचारी गायब मिले।
डीएम संजीव रंजन ने सरकारी दफ्तरों की टाइमिंग और दफ्तरों के कर्मचारियों की उपस्थिति चेक की। संजीव रंजन सबसे पहले जिला सूचना कार्यालय के दफ्तर में पहुंचे। वहां दफ्तर के सभी कर्मचारी मौजूद थे। इसके बाद डीएम जिला पूर्ति अधिकारी के दफ्तर में पहुंचे तो वो दफ्तर बंद मिला। कर्मचारी भी गायब थे।
डीएम ने किया रियलिटी चेक
इसके बाद डीएम ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग अधिशासी अभियंता के दफ्तर पहुंचकर रियलिटी चेक किया। वहां पर स्टेनो नकुल सिरोही, कनिष्ठ सहायक सुनीता कुमारी, पवन कुमार और चपरासी आनंद कुमार गायब मिले। डीएम मत्स्य विभाग के कार्यालय पहुंचे तो कार्यालय से कर्मचारी अरुण कुमार और कनिष्ठ सहायक अमित कुमार अनुपस्थित मिले। इसके बाद डीएम ने चकबंदी विभाग के मलैटा और हंस नैनपुर को चेक किया, तो दोनों दफ्तरों पर ताला लटका था।
सभी पर होगी विभागीय कार्रवाई
जिला औषधि कार्यालय और डीओ दफ्तर पर भी डीएम को ताला लटका मिला। डीएम ने औचक निरीक्षण में बंद मिले सरकारी दफ्तरों के अफसरों और दफ्तरों से अनुपस्थित मिले कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। डीएम संजीव रंजन ने जो कर्मचारी अनुपस्थित मिले हैं उन कर्मचारियों का 1 दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है। स्पष्टीकरण मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.