पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसंभल में एक युवक की हत्या इसलिए कर दी गई। क्योंकि वह एक मुस्लिम लड़की से प्यार करता था। इस बात की जानकारी जब घरवालों को हुई। तो लड़की के फूफा ने अपने दामाद के साथ मिलकर दोनों को मारने का प्लान बनाया। इसके बाद लड़के को शादी करवाने का झांसा देकर बुलाया गया। फिर उसकी हत्या कर दी गई। बाद में लड़की को बिहार ले जाकर पुल से नीचे फेंक दिया। घायल हालत में पुलिस ने लड़की को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सड़क किनारे पड़ा मिला था बिहार निवासी युवक का शव
जिले के हयातनगर थाना क्षेत्र के वंशगोपाल मंदिर के पास सैंडा गांव के रास्ते पर 14 अक्टूबर को एक युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला था। जांच में पता चला कि उसका नाम अंकजराम है। वह बिहार के छपरा जिले के तड़वा पोझिया का रहने वाला था। लंबे समय से उसका प्रेम-प्रसंग संभल निवासी अनीस के साले की लड़की के साथ चल रहा था।
गैर धर्म में प्यार करना बना कत्ल की वजह
इस प्रेम-प्रसंग की जानकारी जब लड़की के घरवालों को हुई। तो लड़की के फूफा अनीस ने अपने दामाद वसीम के साथ मिलकर दोनों की हत्या का प्लान बनाया। अंकजराम को अनीस ने लड़की से शादी का झांसा देकर संभल बुलाया। फिर 14 अक्टूबर को अनीस और वसीम ने गला रेतकर उसको मार डाला। बाद में उसका शव गवा मार्ग पर फेंक दिया।
लड़की को भी की जान से मारने की कोशिश
इसके बाद 15 अक्टूबर को दोनों आरोपी लड़की को बाइक से बिहार के छपरा ले कर गए। जहां 17 अक्टूबर को सीवान जिले में लड़की का गला दबाकर उसे मारने की कोशिश की। अनीस को लगा लड़की मर गई। तो वह दोनों उसे मरा जानकर पुल से नीचे फेंककर निकल गए। पुलिस को लड़की घायल हालत में मिली। जिसे पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।
पुलिस के सामने आरोपी दामाद ने किया खुलासा
संभल की हयातनगर थाना पुलिस अंकजराम का शव मिलने के बाद से ही मामले की जांच कर रही थी। पुलिस ने गुरुवार को मुरादाबाद रोड से वसीम को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ शुरू की तो उसने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी से एक मोबाइल भी बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि युवक की हत्या में प्रयोग किए गए उपकरण को बरामद करने के लिए पुलिस आरोपी वसीम की कोर्ट से रिमांड लेगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.