पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकोतवाली क्षेत्र के मालगोदाम रोड पर मकान की दूसरी मंजिल पर नीचे सामान उतार रही महिला छत का जाल खुला होने से नीचे गिरी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को उपचार के लिए मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
मालगोदाम रोड स्थित रेलवे गेस्ट हाउस के पास निवासी धर्मपाल सिंह का आवास है और वह रेलवे से सेवानिवृत्त हैं। उनकी पत्नी गिरिशा देवी मकान की दूसरी मंजिल पर जाकर कुछ सामान जाल खोलकर नीचे डाल रही थी। तभी अचानक महिला खुले जाल से नीचे आ गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में परिजन महिला को निजी चिकित्सक के यहां उपचार को लेकर पहुंचे। महिला की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने रेफर कर दिया। परिजन महिला को उपचार के लिए मुरादाबाद ले गए। जहां महिला का उपचार निजी अस्पताल में कराया जा रहा था। महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव घर ले आए। शव घर पहुंचने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.