पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसहारनपुर-अंबाला हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने युवक को रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की उम्र 30 के करीब बताई जा रही है। जब तक पुलिस पहुंचती तब तक हाईवे पर तेज रफ्तार से चलने वाहनों से युवक के शव के चिथड़े उड़ गए। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
शरीर हुआ क्षत-विक्षत
घटना मंगलवार की देर रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है। एक युवक पैदल जा रहा था। तभी पीछे तेज रफ्तार आ रहे अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक के चिथड़े उड़ गए। रात का समय होने के कारण युवक का शव किसी भी राहगीर को नहीं दिखा। पीछे से आ रहे करीब 15 से ज्यादा वाहनों ने एक-एक कर युवक को रौंदा। जिससे युवक के शरीर के चिथड़े हो गए। क्षत-विक्षत शव होने के कारण मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है।
अंडरवियर और बनियान में था युवक
जब पुलिस को सूचना मिली तो थाना सरसावा पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक युवक का शव क्षत-विक्षत हो चुका था। पुलिस ने युवक के शरीर के अंगों से सड़क से खुरचा और एक कट्टे में लपेटकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। वहीं लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।
इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि युवक के एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। मौके पर मृतक युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा था। युवक के शरीर पर बनियान और अंडरवियर ही बचा हुआ था। शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों की तलाश की जा रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.