पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसहारनपुर नगर निगम परिसर में ई-लाइब्रेरी का शुभारंभ मंडलायुक्त डॉ.लोकेश एम. ने किया। उन्होंने कहा कि स्वाध्याय हमारे ज्ञान की वृद्धि करता है। इस लाइब्रेरी से प्रतियोगी किसी भी परीक्षा की तैयारी कर सकता है। ई-लाइब्रेरी के माध्यम से सभी ज्ञान की वस्तु कंप्यूटर में मिलेगी। जिससे परीक्षार्थी अपने ज्ञान को निखार सकता है।
कंप्यूटर में मिलेगी सभी ज्ञान की पुस्तकों का डाटा
मंडलायुक्त डॉ.लोकेश एम. के लाइब्रेरी पहुंचने पर लाइब्रेरियन डॉ.सपना सिंह ने तिलक लगाकर और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बुके भेंट कर स्वागत किया। मंडलायुक्त ने लाइब्रेरी कम्प्यूटर पर बैठकर ई-बुक्स सर्च की ओर से उनके संबंध में विस्तार से जानकारी ली। आईटी अधिकारी मोहित तलवार व लाइब्रेरी सहायक विक्रम ने मंडलायुक्त को किताबों संबंधी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुस्तकों की कोडिंग और अपलोडिंग का कार्य तेजी से चल रहा है ताकि छात्र-छात्राओं को अध्ययन और तैयारी में कोई परेशानी न हो। साहित्यकार डॉ.वीरेंद्र आजम ने मंडलायुक्त को बताया कि सहारनपुर के साहित्यकारों का साहित्य एक अलग रैक में रखा गया है।
ज्ञान हमें योग्य बनाता है, जो स्वाध्याय से संभव
मंडलायुक्त ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए किताबों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वाध्याय हमारे ज्ञान में वृद्धि करता है और हमें योग्य बनाता है। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सभी उपयोगी पुस्तकें एवं पत्रिकाएं लाइब्रेरी में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने पत्रकारों को बताया कि लाइब्रेरी को स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत ई-लाइब्रेरी में विकसित कर सभी विषयों के अलावा अनेक महत्वपूर्ण पुस्तकें कम्प्यूटर पर अपलोड की गयी है। प्रतियोगिताओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को ई-बुक के अलावा फिजिकल बुक्स भी उपलब्ध रहेगी। व्यवस्था के लिए लाइब्रेरी के प्रत्येक सदस्य को एक आईडी भी दी जाएगी।
लाइब्रेरी ज्ञान का खजाना
नगरायुक्त ज्ञानेंद्रद्र सिंह ने ई-लाइब्रेरी के लिए नगरवासियों को बधाई देते हुए विभिन्न प्रतियोगियों की तैयारी कर रहे प्रतियोगियों, नगर के साहित्यकारों व वरिष्ठ नागरिकों से आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वह लाइब्रेरी में उपलब्ध पुस्तकों और साहित्य का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि निगम की लाइब्रेरी में ज्ञान का खजाना है। इस अवसर पर नगरायुक्त ने सहारनपुर के साहित्यकारों डॉ.बिजेंद्र पाल शर्मा, डॉ.आरपी सारस्वत, हरिराम पथिक, विनोद भृंग, डॉ.वीरेंद्र आजम, रमेश छबीला के अतिरिक्त वरिष्ठ समाजसेवी जयनाथ शर्मा, शीतल टंडन, शरद भार्गव, कुल भूषण जैन व डॉ.पीके शर्मा का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में अपर नगरायुक्त राजेश यादव, स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी डॉ.कैलाश सिंह, अधिशासी अभियंता अमेंद्र गौतम, प्रोजेक्ट मैनेजर सिविल जितेंद्र सिंह व अरविन्द अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.