पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसहारनपुर में गुरुवार को पंजाब से लखीमपुर खीरी जाते हुए पूर्व क्रिकेटर व कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के काफिले को पुलिस ने रोक लिया। इससे गुस्से में आकर समर्थकों ने बैरिकेडिंग को तोड़ने का प्रयास किया। इस वजह से जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से सिद्धू की नोकझोंक हो गई। बताया जा रहा है सिद्धू को पुलिस अधिकारी सरसावा की चीनी मिल के गेस्ट हाउस में ले गए हैं। जहां उनसे बातचीत कर रहे हैं। सिद्धू के साथ पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री राजा अमरेंद्र सिंह और प्रगट सिंह और चार विधायकों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।
नेट सेवाएं बंद
जिला प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए सरसावा क्षेत्र की नेट सेवाएं बंद कर दी है, जिससे आमजन को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कांग्रेसियों के सड़कों पर जमा होने के कारण अंबाला-सहारनपुर हाईवे पर जाम लग गया। हालांकि पुलिस बड़े वाहनों को हरिद्वार-पंचकूला हाईवे से निकाल रही है।
सुबह से ही पुलिस बल तैनात
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के जैसे ही लखीमपुर जाने की जानकारी मिली। तभी, जिला प्रशासन सुबह से ही अलर्ट हो गया था। सुबह 10 बजे से डीएम अखिलेश सिंह, एसएसपी डॉ एस. चनप्पा, एसपी सिटी राजेश कुमार सहित अधिकारी फोर्स के साथ यमुनानगर-सहारनपुर बॉर्डर पर डटे रहे। करीब दो बटालियन पीएसी बल शाहजहांपुर चेकपोस्ट पर तैनात कर दी गई।
अधिकारियों और सिद्धू में गहमा-गहमी
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू 3.30 बजे यमुनानगर-सहारनपुर के बॉर्डर पर पहुंचे। तो पुलिस ने चेकपोस्ट को बैरिकेडिंग लगाकर सील किया कर दिया। जिसके सामने जिले के अफसर और फोर्स खड़ी हो गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग को हटाने का प्रयास किया। ऐसे में नवजोत सिंह सिद्धू भी गाड़ी से उतरकर अधिकारियों से बात करने के लिए पहुंचे और बातों ही बातों में अधिकारियों और सिद्धू में गहमा-गहमी हो गई। जिससे नाराज कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को रोका और सिद्धू को शाहजहांपुर चौकी में ले आए।
धरने पर बैठ गए कार्यकर्ता
नवजोत सिंह सिद्धू के साथ पंजाब के करीब 13 विधायक और 8 मंत्री है। जिसमें कैबिनेट मंत्री परगट सिंह, कुलबीर जीरा, हरजोत कमल, यूथ कांग्रेस के सुरेंद्र ढिल्लो, विधायक सुखपाल भुल्लर शामिल हैं। पुलिस ने उन्हें हटाने का प्रयास किया। लेकिन, कोई भी हटने को तैयार न है। जिला प्रशासनिक अधिकारी नवजोत सिंह सिद्धू से बात कर रहे हैं, लेकिन वह नहीं मान रहे हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.