पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसहारनपुर में पिछले दिो दिनों से ठंड का प्रकोप जारी है, पिछले दो दिनों से सूर्य देव के दर्शन भी नहीं हुए है। बीते रविवार से सर्द हवाओं ने मौसम को पूरे दिन ठंडा बनाए रखा, जो सोमवार सुबह तक बरकरार है। सोमवार सुबह को अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहा है। हालाकि न्यूनतम तापमान रविवार से एक डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की उम्मीद है।
पहाड़ों की बर्फ से मैदानी इलाकों में ठंड
एक सप्ताह पहले हुई बारिश व पहाड़ों पर गिर हो रही बर्फ व बारिश के चलते मैदानी इलाकों में जबरदस्त ठंड है। सुबह-शाम कोहरा की चादर आसमान को घेर लेती है। वहीं दिन भर चल रही शीतलहर से लोगों को जीना मुहाल हो गया है। ठंड से दैनिक दिनचर्या भी प्रभावित होने लगी है। ऐसे में आने वाले दिनों में ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है।
लोग अपनी दिनचर्या बदलने को मजबूर
मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड का यह सिलसिला जारी रहेगा। रविवार के बाद सोमवार को भी सूर्य देव की दर्शनों की उम्मीद नहीं है। सहारनपुर में देहात से शहरी क्षेत्रों में जबरदस्त ठंड है। ठंड के कारण लोग अपनी दिनचर्या भी बदलने पर मजबूर होना पड़ रहा है। शहरी बाजार जहां 10 बजे खुल जाते थे, सर्दी के सितम के कारण 11 बजे खुल रहे हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.