पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसहारनपुर में भाजपा प्रदेश सह महामंत्री संगठन कर्मवीर ने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के साथ जनता के बीच जाएं। लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने को प्रेरित किया। जिससे कि 2022 के विधान सभा चुनाव में पार्टी अपनी जीत का परचम लहरा सकें। जिससे कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुनः प्रदेश की कमान संभाल सकें।
कार्यकर्ता सकारात्मक सोच के साथ करें काम
बुधवार को दिल्ली रोड स्थित सभागार में मंडल की विधानसभा चुनाव प्रबंध समितियों की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सह महामंत्री कर्मवीर ने कहा कि सभी कार्यकर्ता को सकारात्मक सोच के साथ काम करना है और विपक्ष के नकारात्मक प्रचार को बेनकाब करना है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता नए मतदाता अभियान और सदस्यता अभियान में जुट जाएं। केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार ने अभूतपूर्व काम किये हैं और जनता के आशीर्वाद से इस बार भारतीय जनता पार्टी पिछली बार से भी अधिक सीटों के साथ एक बार फिर प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है।
भाजपा सरकार ने प्रदेश का कायाकल्प किया
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्ष में प्रदेश का कायाकल्प हो गया है। पिछली सरकारों के तुष्टिकरण की राजनीति के कारण यूपी बदहाल हो गया था। यहां के लोग प्रदेश से पलायन को मजबूर हो गए थे। जबकि योगी सरकार में पलायन कर गए परिवारों की वापसी हो रही है, यह दर्शाता है कि किस प्रकार प्रदेश में भय और अराजकता का जो माहौल था। उसको योगी सरकार आने के बाद खत्म कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आज यूपी की अर्थव्यवस्था 9वें स्थान से दूसरे पर आ गई है। इस बार खास तौर पर पश्चिमी यूपी में विपक्षी दल अपनी सीट ढूंढते राह जाएंगे।
कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण की भावना से कार्य करता है
यूपी चुनाव सह प्रभारी व सांसद संजय भाटिया ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण की भावना से कार्य करता है और उसका पार्टी के साथ एक भावनात्मक लगाव है और उसी के कारण आज भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है। बैठक का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा ने किया।
यह रहे मौजूद
बैठक मे प्रमुख रुप से पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह, आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ.चंद्रमोहन, जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, शामली जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, विधायक देवेंद्र निम, कुंवर बृजेश सिंह, कीरत सिंह, महापौर संजीव वालिया, विजयेंद्र कश्यप, अमित अग्रवाल, कुश पुरी, कार्यक्रम संयोजक अनिल मित्तल सहित मंडल की 16 विधानसभाओं की विधानसभा प्रबंधन समिति के सदस्य मौजूद रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.