पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनगर के श्री गीता भवन में शुक्रवार से 9 दिनों के लिए श्री राम कथा का शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर महिलाओं ने पवित्र कलश के साथ नगर भ्रमण किया और व्यास पीठ पर पहुंची। कथा स्वामी सुशील गिरी महाराज के श्री मुख से होगी।
कलश यात्रा निकालकर श्रद्धालुओं ने नगर भ्रमण किया
कथा के दिव्य शुभारंभ से पूर्व मंगल कलश यात्रा निकाल श्रद्धालुओं ने नगर भ्रमण किया। मानव निर्माण अभियान के केंद्रीय प्रचारक स्वामी सुशील गिरी महाराज और कथा व्यास देवेश कृष्ण सच्चिदानंद की उपस्थित कलश यात्रा आरंभ की गई। श्री गीता भवन से 151 महिलाएं पवित्र कलश लेकर नगर भ्रमण करते हुए व्यास पीठ पर पहुंच संपंन हुई।
स्वामी जी ने कहा- कथा से समाज के प्रत्येक वर्ग को नई दिशा और दशा मिलना तय
इस दौरान स्वामी सुशील गिरि जी महाराज ने कहा कि यह गौरव की बात है की देवबंद में राम भक्त प्रेमियों द्वारा भगवान राम की सुंदर कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य पाश्चात्य संस्कृति की तरफ आकर्षित हो रहे लोग विशेष रूप से युवा वर्ग में भारतीय सनातन संस्कृति की ओर लाना है। कहा कि देवबंद की भूमि पर आयोजित दिव्य राम कथा से समाज के प्रत्येक वर्ग को नई दिशा और दशा मिलना तय है। दिव्य व मंगल कलश यात्रा में मुख्य रूप से दीपक प्रमार, अजय सैनी,सुशील सैनी,चरण सिंह सैनी,हरिसिंह सैनी,रूपेश सैनी,सुधीर गर्ग, रितेश बंसल, अखिल शर्मा, सुनील बंसल, नलिन बंसल, डा. आर्य व्रत शर्मा, डा.कांता त्यागी, मंजु शर्मा ,बबली, शर्मा, सरोज शर्मा, बृजेश प्रमार, सरोज सैनी, अनिता सैनी और सीमा सैनी सहित बडी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.