पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

देवबंद में गीता दर्पण का हुआ विमोचन:श्री गीता प्रचार समिति निकालती है वार्षिक पत्रिका, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

देवबन्दएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सहारनपुर के देवबंद में नगर के श्री गीता भवन में पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर श्री गीता प्रचार समिति की वार्षिक पत्रिका गीता दर्पण की विमोचन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

वार्षिक पत्रिका गीता दर्पण का विमोचन

श्री गीता प्रचार समिति द्वारा गीता भवन जनकपुरी में वार्षिक पत्रिका गीता दर्पण का विमोचन कार्यक्रम रखा गया। पुस्तक का विमोचन मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी कृष्ण चंद अग्रवाल सहित सुभाष मित्तल, जयप्रकाश अग्रवाल ,डॉ. आर्यव्रत शर्मा व अजय बंसल ने संयुक्त रूप से की।

सेवा कार्यों की हुई सराहना

सुभाष मित्तल ने गीता प्रचार समिति द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। कहा कि यह समिति बिना किसी राजनीति के मानव सेवा व समाज सेवा के कार्य कर रही है। गीता दर्पण पत्रिका के संयोजक रितेश बंसल एडवोकेट ने बताया कि गीता दर्पण पत्रिका देवबंद की एक मात्र ऐसी पत्रिका है जिसमें पूरे वर्ष का आय व्यय विवरण पूरी पारदर्शिता के साथ समाज के बीच लाया जाता है।

साथ ही इस पत्रिका में पूरे वर्ष के त्योहार, पंचाग व ज्ञानवर्धक लेखन होता है। कार्यक्रम में दीपक राज सिंघल, विजेश कंसल, अजय गर्ग ,डॉ कांता त्यागी ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉo आर्यव्रत शर्मा व संचालन महामंत्री सुधीर गर्ग द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष अजय बंसल,बलवंत मित्तल,प.विनय प्रकाश तिवारी,गिरीश अग्रवाल, सुशील कर्णवाल,अखिल शर्मा,संजय मित्तल,पंकज अग्रवाल, सुनील बंसल,आलोक मित्तल,विनय बंसल,मनोज बंसल,राकेश अग्रवाल,बिमला अम्मा,दुर्गेश शर्मा,मंजू शर्मा,रेणु दत्ता,मंजू शर्मा,सरोज शर्मा,अपर बंसल,नलिन बंसल उपस्थित रहे।