पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरामपुर लोकसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी जीत दर्ज की है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशिम राजा को मात दी है। में घनश्याम सिंह लोधी की जीत की खुशी में स्वार नगर के व्यापारियों सहित नगर वासियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और मिठाई वितरित।
लोकसभा उपचुनाव की नवीन मंडी में मतगणना की गई, मतगणना स्थल पर पुलिस फोर्स के व्यापक इंतजाम देखे गए व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनवर अली ने बताया है। हमारे रामपुर में सांसद ना होने के कारण बड़ी समस्याएं थी और विकास कार्य अधूरे पड़े थे। समाजवादी पार्टी के मोहम्मद आजम खान इससे पहले सांसद चुने गए थे, लेकिन वह जेल चले गए थे। उन्हें सपा प्रत्याशी के जल जाने का डर सता रहा था। इसके चलते फिर से उनके विकास कार्य फिर से अधूरे पड़े रह सकते थे।
व्यापार मंडल ने नगर में बांटी मिठाई
बता दें कि रामपुर सीट से अपनी विधायकी दर्ज करने के बाद मोहम्मद आजम खान ने सांसद पद से इस्तीफा दिया था। इस्तीफे के बाद रामपुर में लोकसभा उपचुनाव कराया गया। उन्होंने कहा कि हमने कंधे से कंधा मिलाकर भाजपा का समर्थन दिया। आज लोकसभा उपचुनाव की मतगणना के बाद जीत का नतीजा आने पर हमने स्वार नगर में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.