पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरामपुर पुलिस ने बुधवार देर रात सिविल लाइन में 2 करोड़ रुपये के साथ तीन लोगों को पकड़ लिया। तीनों कार से उत्तराखंड से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। तीनों ने एस चांद पब्लिकेशन कंपनी का कर्मचारी बताया है।
2 करोड़ रुपये के बारे में पूछने पर सही जवाब नहीं दे पाए। इतनी नगदी ले जाने का कोई कागज भी नहीं था। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी 5 करोड़ रुपये ले जा चुके हैं। पुलिस ने इनकम टैक्स विभाग को सूचना दे दी है।
एस चंद किताबों की पब्लिकेशन कंपनी है
एस चांद कंपनी किताबों का पब्लिकेशन करती है। कंपनी के प्रबंधक प्रशासन संजय कुमार उत्तराखंड के रूद्रपुर से आ रहे थे।
काली रंग की कार में उनके साथ अकाउंटेंट दीपक कुमार और चालक भी मौजूद थे। इनके पास 2 करोड़ रुपये थे।
पुलिस के पूछताछ में संजय कुमार ने बताया, "कंपनी के डायरेक्टर हिमांशु गुप्ता के कहने पर कैश दिल्ली लेकर जा रहे थे।
उत्तराखंड के रूद्रपुर से 2 करोड़ रुपये दिल्ली पहुंचाने का आदेश था। एमीटी स्कूल का नाम बताया। अब स्कूल है भी की नहीं, इसकी जानकारी नहीं है।"
एसपी अशोक कुमार बोले- हवाला से जुड़े हो सकते हैं तार
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि कैश के बारे में पता किया जा रहा है। एसपी ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि इससे पहले भी 3 बार में 5 करोड़ कैश ले जा चुके हैं।
कैश किसको दिए इसके बारे में सही जानकारी नहीं दी। इस मामले की छानबीन की जा रही है। इतनी बड़ी रकम का बिना कागजात का ले जाया जाना हवाला से भी पुलिस इस को जोड़कर देख रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.