पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरामपुर में शनिवार देर रात आम महोत्सव मनाया। सांस्कृतिक प्रेरणा मंच रामपुर की ओर से कार्यक्रम हुआ। आम महोत्सव का आयोजन संस्कृति को सजोने, शांति और भाईचारे का संदेश फैलाने के लिए किया गया।
आम महोत्सव से दिया शांति, भाईचारे का संदेश
कार्यक्रम कराने वाले राजीव मांगलिक ने बताया, "संस्कृतिक प्रेरणा मंच, रामपुर में हर साल आम महोत्सव करता है। इससे शांति और भाईचारे का संदेश जाता है।" इसी के तहत रंगोली मंडप में आम महोत्सव हुआ। लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में शामिल हुए अतिथियों ने भी गीत और गजल गाकर लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
दूध और जामुन का भी स्टांल लगा
आम महोत्सव में आए लोगों ने आम खाया। लिली, कलमी, लंगड़ा, दशहरी, फजरी आम रखे गए थे। आम महोत्सव में आम के साथ-साथ जामुन और दूध का इंतजाम किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए।
शिव का तांडव, क्विज प्रतियोगिता, नृत्य, देश भक्ति गीत, बबल डांस, पारंपरिक वेशभूषा में कलात्मक नृत्य, संगीत पेश किया गया। गायक कलाकारों ने अपने गीतों से दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। लोग झूमने पर मजबूर हो गए।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.