पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरामपुर में दबंगों ने पति-पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। शुक्रवार देर रात को चाकू, सरिया और डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया। घायल पति ने बताया कि आरोपी आसरा कॉलोनी में अवैध रूप से कब्जा कर रहते हैं। आरोप है कि पति-पत्नी को मार पीटकर भगाना चाहते हैं।
गंज थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन के पास आवासीय कॉलोनी आसरा में इमरान मियां पत्नी शबाना के साथ रहते हैं। बीड़ी बनाकर परिवार चलाते हैं। शबाना को सरकारी आवास मिला है।
इसी आसरा आवास कॉलोनी में वसीम भी रहता है। इमरान मियां ने बताया कि वसीम और उसकी पत्नी नेहा अपराधी किस्म के हैं। रेशमा नाम की महिला और उसकी बेटी सानिया भी साथ देती हैं। कॉलोनी में नहीं रहने देने की धमकी देते हैं।
इमरान मियां का आरोप, सिपाहियों ने गालियां देकर चौकी से भगाया
इमरान मियां ने बताया कि एक सप्ताह पहले भी वसीम उसकी पत्नी नेहा, रेशमा और उसकी बेटी सानिया ने घर में घुसकर शबाना से मारपीट की थी। घर में रखा सारा सामान तोड़ दिया था। कॉलोनी से भाग जाने की धमकी दी, जिसकी शिकायत महिला ने एकता चौकी में की थी।
आरोप लगाया कि वसीम और उसकी पत्नी नेहा का पुलिस से सांठगांठ है। जिससे सिपाही लोकेंद्र और सुनील ने इमरान मियां और शबाना को गालियां देकर भगा दिया। इस मामले में थाना गंज प्रभारी ने बताया कि अभी उनके संज्ञान में पूरा मामला नहीं है। वह इसकी छानबीन कर रही है। पीड़ित दंपति पिछले करीब 3 महीने से दबंगों से परेशान है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.