पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरामपुर के शहजाद नगर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक बुजुर्ग के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह घर के बरामदे में खून से लथपथ शव पड़ा मिला तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है।
सुबह बेटी ने पड़ा देखा शव
बता दें कि शहजाद नगर थाना क्षेत्र के झुनईया गांव निवासी सौरन सिंह (55) का शव उनके ही घर में बरामदे में खून से लथपथ पड़ा मिला। उनकी बेटी जब घर में झाड़ू लगाने गई तो बरामदे में शव पड़ा देखा। आनन-फानन में उसने घरवालों को इसकी जानकारी दी। जानकारी होने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ ओंकार नाथ शर्मा ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना किया। सौरन सिंह खेती-बाड़ी कर अपना और परिवार का गुजर-बसर करते थे। उनके तीन बेटे जसपाल, कृष्णपाल और संजू हैं।
पारिवारिक रंजिश के चलते हत्या का आरोप
सीओ ओंकार नाथ शर्मा ने बताया कि परिवार की ओर से तहरीर में लड़के के रिश्तेदारों पर ही हत्या का आरोप लगाया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के समय एक लड़के को छोड़कर तकरीबन घर के सभी लोग घर में ही सो रहे थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.