पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरामपुर जिले के बिलासपुर में नगर की शिवबाग मंडी में बुधवार को भारत विकास परिषद शाखा के तत्वावधान में शाखा सदस्य दीपक अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें निर्धन कन्या को उसके विवाह के लिए उपहार भेंट किए गए। साथ ही कन्या को संस्था के सदस्यों ने आशीर्वाद देते हुए शुभकामनाएं दीं।
लोगों की मदद करना हमारा उद्देश्य
बता दें कि, भारत विकास परिषद संस्था प्रत्येक वर्ष 2 से 3 निर्धन कन्याओं के विवाह पर उपहार भेंट करती है। साथ ही अन्य कार्यक्रम भी आयोजित करती है। शाखा सचिव गिरिराज किशोर ने बताया कि, कन्या एवं कन्या के परिवारीजन नगर के पंजाबी कॉलोनी निवासी हैं। वह आर्थिक रूप से सुद्रढ़ नहीं हैं। हमारी शाखा की प्राथमिकता समाज के लोगों के प्रति सहानुभूति एवं मदद करना है।
कन्या दान भेंट किया
शाखा के संरक्षक राजीव अग्रवाल (प्लाई वाले) ने बिटिया के भावी दाम्पत्य जीवन के प्रति शुभकामनाएं दीं। शाखा की महिला संयोजिका करुणा अग्रवाल ने कन्या के विवाह में भेंट को कन्या दान बताया। शाखा अध्यक्ष विजय खुराना ने कन्या के पिता को अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए भविष्य में भी शाखा द्वारा इसी प्रकार सेवा के कार्य करने का आश्वासन दिया।
यह लोग रहे उपस्थित
इस मौके पर शाखा कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल, महिला सह संयोजिका रुचि अग्रवाल, विनय अग्रवाल, आशीष गोयल, नीरव अग्रवाल,सुनील जैन, प्रेक्षा अग्रवाल, कीर्ति अग्रवाल, प्रांतीय महिला संयोजिका, कविता खुराना, श्वेता अग्रवाल, सदस्य विपुल अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, आशीष गोयल, सपन अग्रवाल, अमित गुप्ता, दीपक गुप्ता, मयंक अग्रवाल, सुनील जैन, नवीन जैन एडवोकेट, अजय अग्रवाल (प्लाई वुड वाले) आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.