पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंविधानसभा सलोन में कांग्रेस ने जैसे ही अर्जुन पासी को प्रत्याशी घोषित किया गया वैसे ही उनका विरोध शुरू हो गया। अध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर प्रियंका गांधी को पत्र लिखा और कहा यदि प्रत्याशी बदला नहीं जाएगा तो हम लोग सामूहिक रुप से पार्टी से इस्तीफा दे देंगे।
विधानसभा सलोन में कांग्रेस के ऊपर मंडराया संकट
पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा आज तक कभी ऐसा नहीं हुआ की बिना हम लोगों के राय के बिना प्रत्याशी घोषित किया जाए। दिग्विजय सिंह ने पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि हम लोगों ने जिसका नाम विधानसभा सलोन से भेजा था उसे प्रत्याशी नहीं बनाया गया मनमानी ढंग से पार्टी ने प्रत्याशी बना दिया।
दिग्गज नेताओं ने पार्टी को दी चेतावनी
वरिष्ठ समाजसेवी वह दिग्गज कांग्रेसी नेता चंद्र शेखर रस्तोगी ने दावा किया कि कई वर्षों से सलोन विधानसभा में कांग्रेश विधायक ना होते हुए हम लोग सक्रिय रुप से पार्टी के प्रचार प्रसार में जुटे थे अर्जुन पासी को टिकट देकर के पार्टी हार का अपमान सह सकती है किंतु हम लोग हार का अपमान नहीं सहेंगे।
सामूहिक त्यागपत्र देने का कांग्रेसियों ने किया दावा
पार्टी द्वारा व्यक्तिगत ढंग से टिकट अर्जुन पासी को दिए जाने पर छोटे से बड़े नेता आक्रोश में नजर आए उन्होंने प्रियंका गांधी को पत्र लिखते हुए कहा यदि हम लोगों की बातों पर विचार नहीं किया गया तो हम लोग जल्द ही पार्टी से त्यागपत्र दे देंगे। इस मौके पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष वह समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.