पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायबरेली में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया। योगेंद्र ने कहा कि अखिलेश की बुद्धि पर पत्थर पड़े हुए हैं। मेरी सलाह है कि उनको अपमानजनक टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ जी का प्रकाट्य केंद्र है। ऐसी ऐतिहासिक विषय पर ऐसा नहीं बोलना है जो पूरे भारत ही नहीं पूर विश्व के आस्था का केंद्र है। बता दें, एक दिन पहले अखिलेश यादव ने कहा था कि हिंदू धर्म में कहीं पर लाल कपड़ा और पत्थर रख दो तो पूजा शुरू हो जाती है।
प्रयागराज जा रहे थे उच्च शिक्षा मंत्री
उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय गुरुवार को प्रयागराज जा रहे थे। रायबरेली पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उनको सम्मानित किया। इस पर उन्होंने कार्यकर्ताओं का अभार जताया। मीडिया से बातचीत में योगेंद्र ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को मैं फोन पर निर्देशित करता हूं। व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चौबीस घंटे एक्टिव रहते हैं।
खामियां मिलने पर फटकार लगाई जाती है
योगी आदित्यनाथ का संकल्प है कि हर घर में रोजगार हो। हर गरीब को उसके हक का लाभ मिल सके, इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के साथ मंडल बैठक करते हैं। आए दिन अधिकारियों को निर्देशित भी किया जाता है। खामियां पाए जाने पर फटकार भी लगाई जाती है।
जिससे व्यवस्थाएं और गरीबों को उनका हक मिल सके। शिक्षकों के पद खाली के सवाल पर कहा कि ज्यादा से ज्यादा रोजगार देने का जो मुख्यमंत्री का संकल्प है, उस पर विचार किया जा रहा है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.