पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायबरेली में राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल की नेता रेनू सिंह के टशन का VIDEO सामने आया है। पार्टी की प्रधान महासचिव रेनू सिंह पत्नी संदीप सिंह इंदिरा नगर में घर की छत पर खड़ी हैं। उनके साथ दो युवक भी मौजूद हैं। इसी दौरान एक युवक उनको रायफल देता है। इसके बाद दोनों दूर खड़े हो जाते हैं। रेनू सिंह दोनों हाथों में रायफल लेकर आसमान की ओर निशाना साधती हैं। मुस्कराने के बाद वो हवा में फायर कर देती हैं।
जिलाध्यक्ष बोले- पार्टी की पदाधिकारी हैं
वीडियो सोशल मीडिया पर है। यह दिवाली वाले दिन का बताया जा रहा है। जनसत्ता दल के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह परिहार ने बताया कि रेनू सिंह उनकी पार्टी की पदाधिकारी हैं। वीडियो के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पिछले कुछ अर्से से रेनू सिंह राजनीति में सक्रिय हैं।
फौज में थे रेनू सिंह के पति
प्रधान महासचिव रेनू सिंह के पति संदीप सिंह पहले फौज में थे। रायफल उनके पति की है। वह फौज से रिटायर होने के बाद रेल कोच फैक्ट्री में नौकरी कर रहे हैं। क्षेत्राधिकारी नगर वंदना सिंह ने कहा कि वीडियो के बारे में जानकारी मिली है। रेनू सिंह के खिलाफ केस दर्ज हो सकता है। साथ ही उनके पति की रायफल का लाइसेंस भी निरस्त हो सकता है। जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.