पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंयूपी में एक तरफ चुनाव तो दूसरी तरफ कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है। आए दिन पॉजिटिव केसों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटे में जिले में 128 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। 128 की पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। जिले में एक्टिव केसों की संख्या 676 से बढ़कर 769 हो गई है।
आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पताल में लगभग 2,489 सैंपल लिए गए। जिनमें से 622 एंटीजन, 1,867 आरटी-पीसीआर जांच के लिए भेज गए हैं। अभी तक जिले में कुल 15,76,111 सैंपल आरटी-पीसीआर जांच के लिए लिए गए हैं। जिनमें से 6,304 लोगों की सैंपल रिपोर्ट आना अभी बाकी है। पॉजिटिव मरीजों को होम आइसोलेशन में भर्ती करवा दिया गया है।
मरीजों की संख्या 544 हुई
अभी तक होम आइसोलेशन में भर्ती मरीजों की संख्या 544 हो गई है। बाकी जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनको घर पर ही अलग कमरे में क्वारंटाइन कर स्वास्थ्य विभाग द्वारा ट्रीटमेंट और नजर रखी गई। निगरानी समिति द्वारा आज अलग-अलग क्षेत्र, ग्रामीण इलाकों में जागरूक करने का काम किया गया। लगभग 29,387 घरों में जाकर निगरानी समिति ने वैक्सीन और कोरोना नियमों का पलान करने की अपील की।
जिम्मेदार डॉक्टरों नर्सों और स्वास्थ्य कर्मियों को किया अलर्ट
इस बारे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना की रफ्तार दिन-प्रतिदिन तेजी से बढ़ती जा रही है। जिस तरीके से आज पॉजिटिव मरीजों की संख्या 100 के पार पहुंची है। साथ ही बताया कि विभाग में जिम्मेदार डॉक्टरों नर्सों और स्वास्थ्य कर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है। पॉजिटिव मरीजों पर लगातार स्वास्थ्य विभाग नजर बनाए हुए हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.