पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंप्रयागराज में सरेराह बल्ले और ईंट से कुछ लड़कों को मारने का वीडियो सामने आया है। इसमें 6 दबंग 3 लड़कों को मार रहे हैं। इन युवकों का जरा-सा भी कानून का डर नहीं था। कुछ देर बाद कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद उन लड़कों की जान बच सकी। लोगों ने घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया है। इसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मामला खुल्दाबाद थाना का है। खुसरोबाग घूमने गए युवकों की आपस में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद सभी युवक वापस आने लगे। खुल्दाबाद थाना अंतर्गत लकड़ी मंडी क्षेत्र में तीनों लड़कों पर दूसरे गुट के युवकों ने अचानक हमला कर दिया। सरेराह 6 युवक लड़कों को बल्ले और ईंट से मारते रहे। कुछ लोगों के बीच-बचाव के बाद उन लड़कों की जान बच सकी। इसका वीडियो सामने आने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से घटनाक्रम की जानकारी ली।
खुल्दाबाद इंस्पेक्टर ने बताया कि घायल अफजाल, साहिल और असद अहमद अस्पताल में भर्ती हैं। किस वजह से इन लोगों के बीच मारपीट हुई, इसका पता लगाया जा रहा है। अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी युवकों को पकड़ लिया जाएगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.