पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंप्रतापढ़ में किशोरी से रेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक डरा-धमाककर उससे 6 मीहने से रेप कर रहा था। किशोरी के गर्भवती होने पर परिवार वालों को मामले की जानकारी हुई। सीओ सिटी ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
वीडियो वायरल की धमकी देकर किया रेप
मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव का है। यहां किशोरी अपने ननिहाल में रह रही है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला मोहम्म्द दानिश पुत्र अली मुर्तजा ने करीब 6 महीने पर किशोरी से रेप किया। साथ ही उसका अश्लील वीडियो बना लिया। दानिश ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चुप करा दिया। किशोरी के मुताबिक, दानिश ने इसके बाद भी कई बार उसके साथ दरिंदगी की। किशोरी के गर्भवती होने पर उसने परिवार वालों को आपबीती बताई।
गुजरात में मजदूरी करते हैं घर वाले
किशोरी के घर वाले गुजरात में मजदूरी करते हैं। पीड़िता की मां ने बताया कि एक महीने पहले उन्हें बेटी के गर्भवती होने की जानकारी मिली। तब से वह अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन मामले में कोई सुनवाई नहीं है। बुधवार को उन्होंने सीओ सिटी से मामले की शिकायत की। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सीओ सिटी अभय पांडेय ने मामले में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.