पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपूरनपुर में टू फेस बिजली सप्लाई मिलने से किसानों के नलकूप नहीं चल पा रहे हैं जिससे उन्हें धान की फसल की सिंचाई करने में परेशानी उठानी पड़ रही है। इस को लेकर किसानों ने बिजली घर पर प्रदर्शन किया और एक्सईएन को ज्ञापन सौंपकर समस्या के निस्तारण करने की मांग की।
सबलपुर फीडर में दर्जनों नलकूप के कनेक्शन है। पिछले काफी समय से इस फीडर में रात में टू फेस बिजली सप्लाई ही दी जा रही है। जिससे खेतों पर लगे किसानों के नलकूप नहीं चल पा रहे हैं। यह नलकूप पर्याप्त थ्री फेस सप्लाई मिलने से ही चलते हैं। सप्लाई न मिलने से किसानों की धान की रोपाई और सिंचाई करने में किसानों को काफी दिक्कतें हो रही है।
किसान बोले, ओवरलोड का बहाना करके मनमानी कर रहे कर्मचारी
गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता बिजली घर पहुंचे। वहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष स्वराज सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया मनमानी के चलते सबलपुर फीडर में रात में टू फेस में ही सप्लाई दी जा रही है। ओवरलोड का बहाना बनाकर कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने शेड्यूल के मुताबिक थ्री फेस सप्लाई दिए जाने की मांग की है। भारतीय किसान यूनियन ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
एक दिन पहले व्यापारियों ने सौंपा था ज्ञापन
पूरनपुर में एक दिन पहले यानी बुधवार को व्यापारियों ने भी पर्याप्त बिजली सप्लाई न मिलने का आरोप लगाते हुए एसडीओ को ज्ञापन सौंपा था। अभी व्यापारियों की समस्याओं का हल नहीं निकला था और किसान भी बिजली घर पहुंच गए और टू फेस इस समस्या को रखकर उसके निराकरण की मांग की।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.