पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपीलीभीत में चुनावी रंजिश में दो महिलाएं आपस में भिड़ गईं। पहले तो दोनों में गाली गलौज हुई, इसके बाद दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। महिलाओं ने एक-दूसरे पर जमकर लात घूंसे बरसाए। मारपीट होता देख दोनों के घरवाले भी आमने-सामने आ गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों महिलाएं सपा और भाजपा की कार्यकर्ता बताई जा रही हैं। दोनों एक-दूसरे की पार्टियों को अक्सर नीचा दिखाने की कोशिश करती हैं। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला गुस्से में आई, उसने दूसरी महिला के बाल पकड़ कर उसे झुका दिया। इसके बाद दूसरी महिला ने भी उसके बाल पकड़ लिए। फिर दोनों में लात-घूंसे चलने शुरू हो गए, इसे देखकर बच्चे भयभीत हो गए। मम्मी को बचाओ कहते हुए छुड़ाने लगे। दोनों महिलाओं के बच्चे भी आपस में भिड़ गए।कॉलोनी वाले घरों से बाहर आ गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों के बच्चे नीचे गिरे हुए हैं। यह ड्रामा करीब आधे घंटे तक चला। कॉलोनी वासियों ने किसी तरह से झगड़ा शांत कराया। बता दें कि सपा कार्यकर्ता शहाना और भाजपा कार्यकर्ता ज्योति कांशीराम कॉलोनी में अगल-बगल रहती हैं। दोनों के बीच विधानसभा चुनाव के दौरान अनबन हो गई थी। इसके बाद अक्सर दोनों के बीच कहासुनी होती रहती थी। बुधवार को दोनों एक बार फिर आमने-सामने आ गईं। मारपीट में ज्योति और उसकी बेटी को गंभीर चोट आ गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाजपा कार्यकर्ता ज्योति ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी पड़ोस में सब्जी लेने गई थी। इस दौरान शहाना ने बेटी पर हमला कर दिया। बेटी घर पर आकर यह बात बताई, तो मैं शिकायत लेकर पहुंची। लेकिन सहाना अपनी गलती नहीं मान रही थी और मारपीट पर आमादा हो गई। जिसके बाद मारपीट हुई।
ऊपर क्लिक करके खबर को वीडियो में देखिए...
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.