पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंUP का तीसरा एक्सप्रेस वे बनकर तैयार हो गया है। अब दिल्ली से यूपी के पूर्वी कोने तक का सफर यमुना और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से होते हुए महज 10 घंटे में पूरा कर लेंगे। उद्घाटन के बाद यह जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
आइए जानते हैं, 14 प्वाइंट्स में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के बारे में...
6. एक्सप्रेस-वे पर 3.2 किलोमीटर की एयर स्ट्रिप भी बनाई गई है।
7. इसके रूट पर 18 फ्लाईओवर, 7 रेलवे ओवर ब्रिज, 6 टोल , 5 रैंप पास और 7 अंडरपास, 118 छोटे पुल और 502 पुलिया होंगी। 6 लेन का बनाया गया है। विस्तार आठ लेन तक हो सकता है।
8. हर पैकेज पर 112 की गाड़ियां मौजूद रहेंगी। हर पैकेज पर दो ऐंबुलेंस भी तैनात रहेंगी। पुलिस चौकी भी होगी। हैलिपैड का निर्माण भी किया जाएगा।
9. एक्सप्रेस-वे पर 8 पेट्रोल पंप-सीएनजी स्टेशन होंगे। इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए रिचार्ज स्टेशन भी बनाया जाएगा।
10. पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के आसपास 5 इंडस्ट्रियल क्लस्टर्स बनाने की योजना है।
11. दोनों किनारों पर खाद्य उत्पाद एवं प्रोसेसिंग, वेबरेज, रिफाइंड, पेट्रोलियम उत्पाद, केमिकल उत्पाद, नॉन मेटालिक मिनरल प्रॉडक्ट्स, इलेक्ट्रिक इक्विपमेंट, मेडिकल और डेंटल इक्विपमेंट्स से संबंधित इंडस्ट्री लगाई जाएगी। इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट भी खोले जाएंगे।
12. अभी कुछ दिन इस पर सफर मुफ्त रहेगा। टोल टैक्स वसूलने का काम निजी कंपनी को दिया जाएगा। यह कंपनी प्रति किमी के हिसाब से टोल की दरें तय करेगी।
13. आगरा और मेरठ एक्सप्रेस-वे की तरह यहां भी एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया गया है।
14. अनुमान के अनुसार, इससे सरकार को टोल से 202 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त होगा। दरें लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे की दरों के आसपास ही रखी जाएंगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.