पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुजफ्फरनगर में श्रवण मास के दौरान जनपद में 3 करोड़ से अधिक कांवड़ यात्रियों के आने का अनुमान है। जिला प्रशासन ने कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। कावड़ मार्ग पर झूलते तारों को दुरस्त करने के साथ ही मार्ग में पड़ने वाले गड्ढों को भी भरने का काम शुरू कर दिया गया है। गुरुवार को पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने भी मार्ग का निरीक्षण कर कांवड़ यात्रियों को जिले में पूर्ण सुरक्षा तथा सुविधा देने पर मंथन किया।
पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी हुए अलर्ट
उत्तराखंड से जिले की सीमा में प्रवेश करते हुए कांवड़ यात्री को पूर्ण सुविधा तथा सुरक्षा देने के लिए जिला प्रशासन कृत संकल्प नजर आ रहा है। डीएम चन्द्रभूषण सिंह तथा एसएसपी अभिषेक यादव ने अधिनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी तैयारियां समय से पूर्व पूरी करने के निर्देश दिये थे। एसएसपी ने अधिनस्थ अधिकारियों को साथ लेकर कांवड़ पटरी मार्ग का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये थे।
सिर पर झूलते तारों से मिलेगी निजात
गुरुवार को एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर, सिटी मजिस्ट्रेट अनूप सिंह, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय तथा ऊर्जा निगम के एक्सईएन एके वर्मा, एसडीओ आइपी सिंह ने संयुक्त रूप से कावड़ मार्ग का निरीक्षण किया। एसडीओ आइपी सिंह ने बताया कि उन्होंने कावड़ मार्ग पर विद्युत तारों की स्थिति का भी जायजा लिया। बताया कि जहां भी विद्युत तार नीचे हैं उन्हें ऊपर करते हुए सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम किये जा रहे हैं। बताया कि शहर तथा शामली रोड पर भी विद्युत तारों से सुरक्षा का पूरा जायजा लिया गया। बताया कि शहर में शिव चौक‚ भगत सिंह रोड‚ हनुमान चौक‚ तांगा अड्डा एवं शामली बस स्टैण्ड सहित अन्य मार्गो का निरिक्षण किया गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.