पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुजफ्फरनगर में भारत विकास परिषद समृद्धि के तहत एक पारिवारिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एकता और सहयोग की संदेश दिया गया। सभा में शामिल समृद्धि परिवार के सदस्यों ने किसी भी मुश्किल घड़ी में एक दूसरे के काम आने का संकल्प लिया। सभी लोगों ने मस्ती की और एक दूसरे को इतनी बड़ी संख्या में एकत्र होकर आपसी स्नेह के लिए बधाई दी।
एक्वा वाटर पार्क में की मस्ती, हुई मैंगो पार्टी
भारत विकास परिषद समृद्धि के तत्वावधान में पारिवारिक सभा मेंगो एवम पूल पार्टी का आयोजन शाहपुर रोड पर तावली एक्वा वाटर पार्क में किया गया। जिसमें लगभग 150 सदस्य शामिल रहे। ये पार्टी अभी तक की मेंगो पार्टी मे से सबसे बड़ी एवं कामयाब पार्टी रही। कार्यक्रम में मेंगो के साथ स्वादिष्ट नाश्ते की व्यवस्था की गई। जिसका सभी ने लुत्फ उठाया। वाटर पार्क में रेन डांस, स्लाइडर, वेव पूल का सभी परिवारों ने आनंद लिया। अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, सचिव पंकज बंसल, कोषयाध्यक्ष विवेक मित्तल ने सभी का स्वागत किया एवं आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन चेयरमैन डॉ प्रवेश कुमार, अनुपमा कर्णवाल और डॉ शैलेन्द्र गुप्ता तथा डॉ आरती ने किया। महिला संयोजिका अंजू मित्तल रहीं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.