पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंशहर कोतवाली पुलिस ने ऑनलाइन सामान सामान मंगवाकर उसे लूटने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाशों से पुलिस ने एक लाख का लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों बदमाशों का चालान कर दिया है।
सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि 23 नवंबर को नोएडा में माया फ्रूट कंपनी के मालिक मधुबन नाम के व्यक्ति को अभियुक्तों ने ऑनलाइन आर्डर कर सामान मंगवाया गया था। जिसमें 100 पेटी में मयूनीज माया फ्रूट शामिल था। (जिनकी कीमत करीब एक लाख रुपये थी)। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आर्डर करने वाले विवेक गोयल पुत्र प्रमोद गोयल निवासी जेके कॉलोनी थाना हापुड देहात तथा शिवा वर्मा पुत्र कृष्ण गोपाल वर्मा निवासी जागृति विहार, मेरठ कंपनी मालिक मधुबन से मीनाक्षी चौक पर मिले।
मधुबन ने वहीं पर माल की डिलीवरी देने को कहा। लेकिन दोनों उन्हें अपना गोदाम बताकर बामनहेड़ी क्षेत्र ले गए। जहां दोनों बदमाशों ने मधुबन को चाकू दिखाकर सारा माल लूट लिया। जिसकी जानकारी पीड़ित ने उसी दिन शहर कोतवाली पुलिस को दी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने तत्परता से जांच करते हुए दोनों आरोपियों को दबोचकर उनसे लूटी गई 69 पेटी मयूनीज माया फ्रूट की पेटियां तथा लूट में प्रयोग किये गए दो नाजायज चाकू भी बरामद कर लिये। उन्होंने बताया कि शेष 31 पेटियां बेंच दी गई थी। जिनसे अर्जित धन शहर कोतवाली पुलिस ने बरामद कर लिया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.