पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंआज सोमवार के दिन बुढ़ाना तहसील क्षेत्र के गांव शोरम में स्थित ग्राम सचिवालय में कांग्रेस की एक सभा हुई, जिसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित कई कांग्रेसियों ने भाग लिया और भाजपा को जमकर कोसा।
सभा में इंजिनियर देवेंद्र सिंह कश्यप ने कहा कि कोई भी चुनाव हो उसमें बसपा और सपा भाजपा की मदद करते हैं। तानाशाह भाजपा संविधान को खत्म करने व देश की धरोहर बेचने में लगी है। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस ने दिया था वो आपकी आंखों के सामने भाजपा बर्बाद कर लोगों को सिर्फ धर्म के नाम पर लड़ाकर अपना उल्लू सीधा कर रही है।
कांग्रेस एससी-एसटी सेल के प्रदेश सचिव और पूर्व सीएमओ डाक्टर जगबीर सिंह ने कहा कि आप सभी कांग्रेस को बढ़ाने का काम करें। सभी को पता है विधानसभा चुनावों में कांग्रेस भाजपा के साथ फाइट में रही। उन्होंने कहा कि आज भाजपा स्कूलों को बंद कर आपको अनपढ़ बनाने का काम कर रही है। महंगाई इतनी हो गई है कि यहां पर कुछ समय में श्रीलंका जैसे हालत होंगे। मजदूरी नहीं बढ़ी लेकिन सिलेंडर, पेट्रोल, तेल, आटा, चावल व अन्य खाद्य सामग्री महंगी हो गई। अब तो कांग्रेस ही देश को बचा सकती है। क्योंकि भाजपा सिर्फ जनता को ठगने का काम कर रही है।
कांग्रेस जिला संगठन प्रभारी अनिल दत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा ने सच में देश का बेड़ा गर्क कर दिया है। अब कांग्रेस ही एक विकल्प है जो देश को बचा सकती है। इसलिए कांग्रेस को मजबूत करने का काम करें। आज महंगाई चरम सीमा पर है। भाजपा बैंकों को प्राइवेट बनाकर लोगों से मन माफिक ब्याज लेने का सपना पाले हुए है। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने कहा था कि जब जनसंघ देश की बागडोर संभालेगी तो समझो देश गर्त में चला जायेगा और आज ये ही तो हो रहा है। हमें एक दूसरे से लडवाया जा रहा है और हम बहकावे में आकर लड़ रहे हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.