पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुरादाबाद में सोमवार सुबह सड़क पर मिला रक्तरंजित शव दस सराय के तालिब का था। तालिब कटघर क्षेत्र में ही दस सराय के मोहल्ला भदौड़ा का रहने वाला था।
तालिब फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करता था। परिजनों के मुताबिक वह 25 जून को घर से कपड़े बेचने निकला था। तभी से गायब था। 27 जून को उसका शव मोहल्ले में ही सड़क पर पड़ा मिला था। उसके गले और सिर समेत शरीर के बाकी हिस्सों पर चोटों के गहरे निशान थे।
पास में एक खून से सना सरिया भी मिला था। पुलिस ने अज्ञात में शव पोस्टमार्टम को भेजा था। परिजनों ने शव देखकर मृतक की शिनाख्त तालिब के रूप में की है।
गले में सरिया घुसने से हुई मौत
तालिब की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि तालिब के गले में सरिया आरपार घुसा था। जिसकी वजह से उसकी मौत हुई। इसके अलावा उसके शरीर पर कई और भी चोटें मिली हैं। हालांकि पुलिस इसे हादसा बता रही है। पुलिस का कहना है कि तालिब संभवत: नशे की हालत में निर्माणाधीन मकान पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था। इसी कोशिश में वह पैर फिसलने से गिरा और सरिया उसके गले में घुस गया।
पुलिस के पास नहीं हैं इन सवालों के जवाब
अगर पुलिस की मानें तो तालिब मकान पर चढ़ते समय नीचे गिरा, यदि ऐसा होता तो वह दीवार से एकदम सटा हुआ पड़ा होता। जबकि तालिब का सब बीच सड़क पर पड़ा था। 25 जून को घर से निकला तालिब 27 जून की सुबह तक लापता था। 27 की सुबह मोहल्ले में ही उसका रक्तरंजित शव मिलता है। आखिर 2 दिन वह कहां रहा। इसका भी कोई जवाब पुलिस के पास नहीं है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.