पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंराजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मुरादाबाद में कहा कि 2022 में चुनाव परिणाम चौंकाने वाले होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का जाना तय है और कांग्रेस बहुत अच्छा प्रदर्शन करने जा रही है।
लखीमपुर कांड पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का जिक्र करते हुए पायलट बोले- सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी बहुत बड़ा संदेश है। इससे साफ होता है कि मनमानी और जिद नहीं चलेगी। संविधान और कानून सभी के लिए बराबर है। कांग्रेस नेता ने कहा कि UP में भाजपा अपराधियों को बचाने का काम कर रही है। सपा और बसपा इस पर मौन साधे हैं। अकेले प्रियंका गांधी सड़कों पर संघर्ष कर रही हैंं।
हमारी संख्या कम पर इच्छाशक्ति मजबूत है
मंगलवार रात ऐंचौड़ा कम्बोह में कल्कि महोत्सव में शामिल होने पहुंचे सचिन पायलट ने स्वीकार किया कि कांग्रेस UP में उतनी मजबूत नहीं है जितना होनाा चाहिए। बोले- UP में हमारी (कांग्रेस) संख्या कम हो सकती है। लेकिन हमारी इच्छाशक्ति में कमी नहीं है। प्रियंका गांधी पूरी दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ सड़कों पर संघर्ष कर रही हैं।
UP के CM मुद्दों की नहीं धर्म की बात करते हैं
सचिन पायलट ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महंगाई, बेरोजगारी और दूसरी बुनियादी मुद्दों पर बात नहीं करते। वह हमेशा धर्म पर बयान देते हैं। भ्रष्टाचार, बिजली, पानी के मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए वह धर्म को फोकस में रखते हैं। बोले- लगता है कि विभाजन और ध्रुवीकरण के लिए फिर से यही सब होने जा रहा है।
चीन आंखें दिखा रहा है हम बेबस हैं
सचिन पायलट ने कहा भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार जिन मुद्दों पर आई थी उनसें से एक पर भी खरी नहीं उतरी। उत्तर प्रदेश और केंद्र, दोनों में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार है। लेकिन दोनों सरकारों के पास ऐसी कोई उपलब्धि नहीं है, जिसे गर्व के साथ सह सकें कि यह हासिल किया है। पायलट बोले- "महगाई चरम पर है। भ्रष्टचार पर कोई अंकुश नहीं है। राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में भी सरकार नाकाम रही है। चीन और पाकिस्तान आंखें दिखा रहे हैं और हम कुछ नहीं कर पा रहे। बेबस होकर बैठे हैं।"
600 किसानों ने आत्महत्या कर ली
सचिन पायलट ने कहा- "BJP किसानों की आय दोगुना करने का वादा करती थी। इसी भाजपा के शासन में 600 किसानों ने आत्महत्या कर ली। एक साल से किसान आंदोलित हैंं। ऐसा देश में पहली बार हुआ है। जिद और घमंड में आई सरकार किसानों की बात सुनने को राजी नहीं है। पावर ओवर सेंट्रलाइज्ड हो चुकी है।"
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.