पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमिर्जापुर के छानबे विकास खंड के विजयपुर स्थित पं. महावीर प्रसाद त्रिपाठी महाविद्यालय में विलुप्त प्रजाति का सफेद उल्लू घायल अवस्था में मिला। डाॅ. मनीष चतुर्वेदी व प्राचार्य सुनील कुमार दुबे ने वन विभाग को सूचित किया।
वन दरोगा विन्येंद्र कुमार यादव व वन रक्षक पिंटू लाल यादव ने विलुप्त प्रजाति के सफेद उल्लू को लेकर पशु अस्पताल विजयपुर पहुंचे। इलाज के बाद उसे जिला मुख्यालय स्थित वन विभाग ले जाया गया।
मेडिकल जांच में हालत ठीक
प्रभागीय वनाधिकारी पीएस त्रिपाठी ने बताया कि उल्लू को कौओं के झुंड ने घेर लिया था। जिससे वो डरा सहमा है। मेडिकल जांच में उसकी हालत ठीक है। एक दो दिन निगरानी के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा। उधर, सफेद रंग के उल्लू को देखने के लिए काफी लोग पहुंचे थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.