पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमिर्जापुर पुलिस ने गैंगरेप के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला ने क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव निवासी पर सामुहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
राजगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र की रहने वाली महिला ने 5 अप्रैल को शिवशंकर निवासी चौखड़ा और विजय शर्मा निवासी ददरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक मड़िहान शैलेश राय, कांस्टेबल शैलेन्द्र कुमार साहु और यशवंत यादव ने मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी कहीं भागने की फिराक में थे। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.