पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इतिहास बना अहरौरा रोड रेलवे स्टेशन का नाम:अब होगा नारायनपुर बाजार, स्टेशन का नाम बदले का नोटिफिकेशन जारी

मिर्जापुर2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

मिर्जापुर का अहरौरा रेलवे स्टेशन अब इतिहास के पन्ने में दर्ज हो जायेगा। इसका नाम बदलने की मांग पर गृह मंत्रालय ने स्वीकृति प्रदान करने के साथ ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। रेलवे स्टेशन का नाम अब नारायनपुर बाजार हो जायेगा। प्रदेश सरकार ने नोटिफिकेशन विभिन्न विभागों को भेज दिया है।

जनपद की सांसद केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने पहली बार नाम बदलने की मांग को लेकर तत्कालीन रेल मंत्री पीयूष गोयल को 17 जुलाई 2019 को पत्र लिखा था। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 31 जुलाई एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को 10 दिसंबर 2019 को पत्र लिखा।

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल।
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल।

गृह मंत्री अमित शाह को 19 अक्टूबर 2022 को स्मरण पत्र लिखा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 10 नवंबर 2022 अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया। उत्तर प्रदेश सरकार ने 25 जनवरी 2023 को अधिसूचना जारी की। अधिसूचना में उल्लेख किया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के पत्र 10 नवम्बर 2022 को दी गई अनापत्ति के क्रम में रेलवे स्टेशन का नाम परिवर्तित किया जाता है।

जनपद के नारायनपुर बाजार में स्थित रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों में भ्रम की स्थिति नहीं रहेगी। नारायनपुर बाजार में अहरौरा रोड रेलवे स्टेशन स्थित है। इस स्टेशन का नामकरण स्थानीय नारायनपुर बाजार के नाम पर न होकर अहरौरा बाजार के नाम पर था, जो इस स्टेशन से लगभग 20 किमी दूर दक्षिण दिशा में स्थित है।

स्टेशन का नाम बदलने के लिए सांसद अनुप्रिया पटेल ने 31 जुलाई 2019 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा था। जिसे संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय से पत्र केंद्रीय गृह मंत्रालय को प्रेषित किया गया। लिहाजा अब रेलवे स्टेशन का नाम परिवर्तित होने के प्रस्ताव पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मुहर लगा दी है।

खबरें और भी हैं...