पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमिर्जापुर के कछवां क्षेत्र के गडौली धाम के प्रथम स्थापना दिवस पर पांच दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया गया है। 8 से 12 फरवरी तक होने वाले महोत्सव में विविध उत्सवों का आयोजन होगा। ओएस बालकुंदन फाउंडेशन के संस्थापक एवं भाजपा के प्रदेश सहप्रभारी सुनील ओझा ने बताया कि धाम के प्रथम स्थापना दिवस पर 8 से 10 फरवरी तक खेलकूद महोत्सव मनाया जायेगा। 11 फरवरी को महादेव का महारूद्राभिषेक किया जायेगा। 12 फरवरी को 1008 कन्याओं का सामूहिक विवाह होगा।
सुनील ओझा ने बताया कि किया विवाह के पूर्व होने वाली सभी रस्में जिसमें गीत-संगीत, मेंहदी एवं हल्दी की रस्म पूरे रीति रिवाज के साथ किया जायेगा। गौ ,गंगा और गौरीशंकर के सानिध्य में बसा गडौली धाम ऐतिहासिक विवाहोत्सव का गवाह बनेगा। महोत्सव की तैयारी जारी है। धाम के स्थापना का एक वर्ष 12 फरवरी को पूर्ण होगा। विविध प्रकार का खेलकूद का आयोजन किया गया है। महारूद्राभिषेक एवं 1008 कन्याओं का सामूहिक विवाह आदि कार्यक्रम प्रमुख है। जिसमें 3 दिवसीय खेलकूद महोत्सव होगा। इसमें दूर दराज के खिलाड़ी शामिल होंगे। काशी एवं विंध्य क्षेत्र के वेदपाठी ब्रामणों द्वारा महारुद्राभिषेक किया जायेगा। स्थापना दिवस पर मंगल शहनाई ध्वनि वेदमंत्रों के बीच सामूहिक विवाह कन्यादान किया जायेगा।
गडौली धाम में बना कंट्रोल रूम
भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि कार्यक्रम स्थल गडौली धाम में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके साथ ही महमूरगंज स्थित विराट विला में भी एक कंट्रोल रूम खोला गया है। ताकि लोगों की कोई दिक्कत न हो।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.