पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Business News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Mirzapur
  • Marriage Of Lover Couple In Mirzapur Police Station: Being Of Different Caste, The Family Members Were Not Ready, It Happened On The Condition Of Staying In The Village Itself.

प्रेमी जोड़े का मिर्जापुर थाने में विवाह:अलग-अलग जाति के होने पर घर वाले तैयार नहीं थे, मां की शर्त मानने पर हुई शादी

मिर्जापुरएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद थाने में शादी हुई। - Money Bhaskar
दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद थाने में शादी हुई।

मिर्जापुर थाने में शादी का अनोखा मामला सामने आया है। प्रेमी जोड़े अलग-अलग जाति के थे इसलिए उनके घर वाले शादी को तैयार नहीं थे। पुलिस ने दोनों के परिवारों को समझाया। लड़की की मां ने शादी के बाद दोनों के गांव में रहने की शर्त रख दी। जिस पर लड़का तैयार हो गया। शर्त मानने पर दोनों की थाने में ही हिंदू रीति रिवाज से शादी कराई गई। इसके बाद उन्हें थाने से विदाई दी गई।

मामला मड़िहान थाना क्षेत्र के अटारी गांव का है। यहां रहने वाला मनोज कुमार चौहान पुत्र रमाशंकर सूरत की एक फैक्ट्री में काम करता था। मार्च 2020 में लॉकडाउन में वह गांव लौट आया और परिवार के साथ रहने लगा। इसी बीच उसका गांव की रहने वाली नेहा से प्रेम-प्रसंग हो गया। नेहा कोल आदीवासी जाति की है।

बस स्टैंड में लड़के को पकड़ा

दोनों के घर वालाें को जब इसकी भनक लगी तो विरोध शुरू हो गया। शनिवार को मनोज को लड़की पक्ष के लोगों ने बस स्टैंड पर पकड़ लिया। दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। लड़की पक्ष ने मनोज को बेटी से दूर रहने की हिदायत दी। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।

पुलिस ने कार्रवाई से इनकार किया

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई। पुलिस ने लड़की और लड़के के घरवालों को बुलवाया। दोनों बालिग थे तो पुलिस ने कार्रवाई से इनकार कर दिया। थाने में नेहा मनोज के साथ ही शादी करने पर अड़ गई। उधर, बिटिया के जिद को देख उसकी मां ने मनोज को सूरत जाने के बजाय गांव में ही रहने पर शादी करने की शर्त रख दी। जिस पर मनोज ने हामी भर दी। थाना परिसर में मनोज ने नेहा से हिंदू रीति रिवाज से शादी की।

खबरें और भी हैं...