पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमिर्जापुर के कटरा कोतवाली पुलिस ने विवाह के नाम पर लोगों को लूटने वाले गैंग के महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया हैं। जिसका खुलासा एसपी संतोष मिश्र ने पुलिस लाइन में किया। लुटेरा गैंग को आगरा निवासी पीड़ित धनी राम की शिकायत पर पकड़ा गया। गिरफ्तार महिला विवाहिता होने के बाद भी वारदात को अंजाम देने के लिए उसने 29 जनवरी को विवाह किया। विदाई के दौरान रेलवे स्टेशन से फरार हो गई थी।
एसपी संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि गुरुवार को विवाह के नाम पर लूटने वाले गैंग का खुलासा किया। बताया कि 2 दिन पूर्व कटरा कोतवाली में आगरा खनौली थाना क्षेत्र के भवानी नगला निवासी धनीराम पुत्र मोहन सिंह ने विवाह के बाद अपनी पत्नी की रेलवे स्टेशन से गायब हो जाने की सूचना दी। उसका विवाह 29 जनवरी को कराया गया। इसके लिए उससे 1.10 लाख लिया गया। विवाह कराया गया। विवाह के बाद विदाई के लिए वह लोग रेलवे स्टेशन आए। इसी दौरान नव विवाहिता पूजा सामान सहित फरार हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू किया।
जांच के दौरान इस बात का पता चला की शादी के नाम पर लोगों को लूटने वाला गैंग सक्रिय हैं। पुलिस ने पूजा उर्फ लीलावती पत्नी सुदामा कैथी राबर्टसगंज और प्रदीप कुमार पुत्र फूलचंद लुरकुटिया मड़िहान को गिरफ्तार किया। पूजा के पास से 5 हजार रुपया बरामद किया गया। जांच में खुलासा हुआ कि यह गैंग लोगों को विवाह कराने के नाम पर बुलाता हैं। गैर जनपद में विवाह करता है। विवाह में होने वाले खर्च के लिए लड़के से ही खर्च के लिए रुपए लेता था। विवाह हो जाने के बाद झांसा देकर निकल जाते थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गैंग के अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पकड़ी गई महिला पहले से शादीशुदा होने के बावजूद वारदात को अंजाम देने के लिए विवाह किया था।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.