पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखीमपुर खीरी जाने से रोके जाने पर मिर्जापुर में उग्र सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में लगे मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के होर्डिंग्स को फाड़ डाला। वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने सपाइयों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन सपाई नहीं मानें। सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह लोहिया ट्रस्ट में ही धरने पर बैठ गईं। उन्होंने योगी सरकार के इस्तीफे की मांग की।
समाजवादी पार्टी कार्तकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
बता दें कि लखीमपुर खीरी हिंसा को लेकर आज जिला कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन करने गए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उग्र हो गए। जनहित की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए लगे बैनर-होर्डिंग्स को देखते ही देखते फाड़ डाला। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने सपाइयों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानें।
इस्तीफा दे योगी सरकार
नारेबाजी करते हुए सपा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट में ही धरने पर बैठ गए। कलेक्ट्रेट परिसर में वैसे तो पुलिस की तैनाती की गई थी, लेकिन सपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर ही नारेबाजी करने के साथ ही पुलिस से धक्का-मुक्की की। उन्हें किसी प्रकार कलेक्ट्रेट से बाहर किया गया। वहीं जिले में मौजूद सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह लोहिया ट्रस्ट में ही धरने पर बैठ गईं। उन्होंने प्रदेश सरकार पर किसानों को भड़काने का आरोप लगाया। उन्होंने योगी सरकार के इस्तीफा की मांग की।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.