पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमिर्जापुर में अदलहाट थाना क्षेत्र के बभनी गांव में मंगलवार की देर शाम आकाशीय बिजली के चपेट में आकर प्रिया(38) एवं लीलावती (35) की मौत हो गई। दोनों महिलाएं फरीदपुर गांव की निवासिनी है। जो बभनी विद्यालय के पास अमृत योजना के तहत तालाब की खुदाई करके अपने गांव पैदल ही लौट रहीं थी। अस्पताल लाए जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई है।
स्कूल से 100 मीटर दूरी पर हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार दोनों महिलाएं अन्य मनरेगा मजदूरों के साथ बभनी कंपोजिट विद्यालय पर तालाब की खुदाई कर रही थी। इसी दौरान पानी बरसने लगा। भीगने से बचने के लिए मजदूर काम छोड़कर स्कूल प्रांगण में आ गए। इसी दौरान पानी तेज होने पर सभी रुके रहें। बच्चों के घर पर अकेले होने की बात कह करके दोनों महिलाएं पानी कुछ कम होने पर घर के लिए निकल पड़ी। तभी दोनों आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। और बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ी। उनके जाने के बाद कुछ देर बाद ही लीलावती के पति राजेश जो अन्य मजदूरों के साथ स्कूल पर ही मौजूद था। उसे फोन कर हादसे की जानकारी दी गई।
परिजनों का हुआ रो-रोकर बुरा हाल
आनन-फानन में मजदूरों के साथ वह मौके पर पहुंचा। बेसुध पड़ी दोनों महिलाओं को देख उसने एंबुलेंस के लिए फोन किया जिससे महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा ले जाया गया। डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिलाओं की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.