पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मडिहान में ट्रैक्टर से दबकर बालिका की मौत:मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, एसडीएम ने किया घटना स्थल का निरीक्षण

मडिहान2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

पत्थर खदान में ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बुधवार को आठ वर्षीय वालिका की दर्दनाक मौत हो गयी। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद बाहन छोड़कर चालक फरार हो गया। मां की तहरीर पर मुकदमा कर दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी। कार्रवाई को लेकर क्रशर प्लांट व खदान में भगदड़ मच गया।

बताया गया कि मध्यप्रदेश सिंगरौली जनपद स्थित देवरा गांव निवासी सुगवंती पत्नी बल्लू एक सप्ताह पूर्व खदान में काम करने आये थे। मां के साथ दो बच्चे गोविंद व चमेली भी थी। चालक ट्रैक्टर ट्राली पर पत्थर लोड करने गया था। खदान में पोकलेन से पत्थर लोड किया जा रहा था। उसी समय खेल रही चमेली के ऊपर एक पत्थर गिर गया। चीखपुकार सुनकर चालक ट्रैक्टर आगे बढ़ाने लगा और चक्का के नीचे दब गयी। घटना के बाद लहूलुहान देखकर चालक बाहन छोड़कर भाग निकला।

ट्रैक्टर मालिक इलाज के लिए बोलेरो लेकर पहुंचा

घटना की जानकारी होने पर ट्रैक्टर मालिक इलाज के लिए बोलेरो लेकर पहुँचा। तब तक घायल बालिका दम तोड़ चुकी थी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका की माँ सुगवंती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

एसडीएम घटना स्थल पर पहुंचे

दर्दनाक हादसे के बाद उपजिलाधिकारी अश्वनी कुमार सिंह, सीओ आपरेशन अनिल कुमार पांडेय व इंस्पेक्टर शैलेश कुमार की टीम मौके पर पहुँचकर जांच पड़ताल में जुट गए। बताया गया कि घटना स्थल पर बैध अथवा अबैध पत्थर खनन किया जा रहा है। जानकारी एवं जांच के लिए खनन विभाग को बुलाया गया है। इसके बाद ही सत्यता का पता चलेगा। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...