पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जयंती पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को किया याद:एमएलसी श्याम नारायण बोले-महापुरुषों पर देश के हर नागरिक को गर्व

लालगंज (मिर्जापुर)8 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

मिर्जापुर के लालगंज में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. शिव मूर्ति दुबे की जयंती और मनाई गई। बुधवार को ही पूर्व विधायक पुरुषोत्तम दास चौधरी की पुण्यतिथि भी थी। इस दौरान उन्हें भी याद किया गया। बापू उपरौध इंटर कॉलेज में इस अवसर पर विचार गोष्ठी रखी गई थी।

वक्ताओं ने कहा कि पूर्वजों से मिले संस्कार ही अनुशासन, विकास व शांतिपूर्ण मार्ग का आधार होते हैं। मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व गृह सचिव मणि प्रसाद मिश्रा ने कहा कि महापुरुषों ने अपने जीवन से समाज को राह दिखाने का काम किया है। उनके किए गए कार्यों से समाज को प्रेरणा मिलती रहेगी।

जाति और धर्म से ऊपर है राष्ट्रीय झंडा

विशिष्ट अतिथि एमएलसी श्याम नारायण उर्फ विनीत सिंह ने कहा कि महापुरुषों पर प्रत्येक नागरिक को गर्व है। देश का राष्ट्रीय झंडा धर्म और जाति से ऊपर है। जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि पूर्व विधायक पुरुषोत्तम दास चौधरी समाज के प्रति समर्पित रहे। इसके अलावा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिव मूर्ति दुबे आजादी का अलख जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

लालगंज में हुई विचार गोष्ठी में विचार रखते अतिथि।
लालगंज में हुई विचार गोष्ठी में विचार रखते अतिथि।

देश की आजादी में स्वतंत्रता सेनानियों की अहम भूमिका

पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दीपचंद जैन ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी में हर स्तर से योगदान दिया। उपजिलाधिकारी विजय नारायण सिंह ने कहा कि महापुरुषों का जीवन हमेशा लोगों के लिए अनुकरणीय रहेगा। पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिव मूर्ति दूबे और पूर्व विधायक पुरुषोत्तम दास ने समाज के सृजन में योगदान दिया है।

लालगंज में हुई विचार गोष्ठी में मौजूद लोग।
लालगंज में हुई विचार गोष्ठी में मौजूद लोग।

जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया ने कहा कि विकास के कार्य करना महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि देने के बराबर है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक कृष्णकांत दुबे और संचालन शशि भूषण दुबे ने किया।

खबरें और भी हैं...