पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलालगंज में शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय हलिया के बच्चों ने संचारी रोग से बचाव के लिए जागरूकता रैली निकाली। बैनर के साथ रैली निकाल कर बच्चों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। यह अभियान एक से 30 जुलाई तक चलेगा। रैली में सफाई, नालियों में एंटी लार्वा का छिड़काव और कूलर के पानी को बदलने पर जोर दिया गया।
दरवाजे--खिड़कियों में लगवाएं जाली
बताया गया कि संचारी रोग से बचाव के लिए साफ सफाई, शुद्ध खानपान का होना बहुत जरूरी है। संचारी रोग से बचाव के लिए लोगों को जागरूक होना आवश्यक है। ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष शिवबाबू ने बताया कि जागरूकता ही बचाव है। गर्मी के मौसम में विभिन्न प्रकार के कीड़े--मकोड़े और मच्छर घर में घुसने लगते हैं। इनसे बचाव के लिए दरवाजे--खिड़कियों में जाली लगवाएं। मच्छरदानी का उपयोग अवश्य करें।
अच्छी तरह हाथ धोकर ही खाएं खाना
शुद्ध व साफ पानी पीना चाहिए। घर के आसपास पानी जमा ना होने दें। खाने से पहले हाथों को अच्छी तरह से धोएं। संचारी रोग में अधिकतर मच्छर जनित बीमारियां मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया पनपती हैं। इस दौरान जागरूकता रैली में प्रधानाध्यापक विजय सिंह, त्रिभुवन नारायण शुक्ल, मुख्य सेविका सुशीला, चंद्रकला, इंद्रापाल और आंगनबाड़ी आशा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.