पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लालगंज के छानवे विधायक का निधन:भाजपा नेता ने विधायक के निधन को अपूरणीय क्षति बताया

लालगंज (मिर्जापुर)2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

मिर्जापुर जनपद के छानवे क्षेत्र के भाजपा - अपनादल एस विधायक राहुल प्रकाश कोल की निधन पर लालगंज क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। भाजपा के वरिष्ठ नेता जय प्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की बैठक में विधायक राहुल प्रकाश के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। जय प्रकाश उपाध्याय ने युवा विधायक के असमय निधन पर अपूरणीय क्षति बताया। अपना दल के राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर पटेल की अध्यक्षता में अपना दल कार्यकर्ताओं की हुई बैठक में गहरा दुख व्यक्त किया गया। उन्होंने विधायक के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर उनके शोक संतप्त परिवार को कष्ट सहन करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।

मिर्जापुर जनपद के पटेहरा विकास खण्ड क्षेत्र अंतर्गत पटेहरा कला निवासी सांसद सोनभद्र पकौड़ी लाल कोल के ज्येष्ठ पुत्र विधायक छानबे राहुल प्रकाश कोल कैंसर का युद्ध हार कर बृहस्पतिवार को 10 बजे सुश्रुत हास्पिटल बॉम्बे में अंतिम सांस लिए। उनके पिता सांसद सोनभद्र पकौड़ी लाल कोल,छोटा भाई जग प्रकाश कोल पत्नी रिंकी कोल अंतिम समय में मौजूद रहे।परिजन दिवंगत विधायक के पार्थिव शरीर के साथ बॉम्बे से एयरपोर्ट बाबतपुर शाम तक पहुंचेंगे। सहादत में खबर लिखे जाने तक एसडीएम मड़िहान अश्वनी कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी मड़िहान अनिल कुमार पांडेय थानाध्यक्ष संतनगर कमल टावरी मय फोर्स विधायक के आवास पर पहुंचे गए थे।,

एक दृष्टि में, विधायक राहुल प्रकाश कोल

जन्म तिथि 04-08-1983

शिक्षा--बीए एलएलबी

शादी--वर्ष 2006 में रिंकी के साथ नैनी में हुई थी

अंशिका कक्षा 7 मे पढाई करती है। जबकी वहीं एक बेटा सम्राट कक्षा 4 का तो बेटी आस्था कक्षा 5 की विद्यार्थी है। वर्ष 2017 में पहली बार भाजपा अपना दल गठबंधन से विधायक छानबे बने थे। दूसरी बार 2022 मे भी वही से जीते थे।तबियत जनवरी 2022 में बिगड़ी थी। जिनकी मौत 2 फरवरी 2023 को बॉम्बे में सुबह 10 बजे हो गई है।

खबरें और भी हैं...