पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विवाहिता की मौत मामले में पति व जेठ पर मुकदमा:लालगंज में दो दिन पहले फंदे से लटकी मिली थी महिला, भाई ने दहेज उत्पीड़न को लेकर दी तहरीर

लालगंज (मिर्जापुर)एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हलिया थाना क्षेत्र के बंजारी गांव में मंगलवार की देर रात हुई विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने पति व जेठ के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

फंदे से लटका मिला था शव
प्रयागराज जनपद के कोरांव थाना क्षेत्र के होंने बहिरिया निवासी अंकित ने बुधवार को थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि बहन कीर्ति (21) की शादी 31 मई 2021 को हलिया थाना क्षेत्र के बंजारी कला गांव निवासी अजीत के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही बहन का पति अजीत व जेठ धर्मराज मोटरसाइकिल की मांग को लेकर बहन को प्रताड़ित करते थे।

मंगलवार की शाम अजीत ने फोन पर सूचना दिया कि कीर्ति की मौत हो गई है। जब ससुराल पंहुचे तो देखा कि कीर्ति का शव दरवाजे से लटका पड़ा था। अंकित ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। कहा कि पति व जेठ ने मिलकर ही कीर्ति की हत्या की है। बता दें कि इस मामले के बाद ससुराल वाले फरार चल रहे हैं।

थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दहेज उत्पीड़न व हत्या का आरोप लगा है। जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।